फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाल अपचारियों को दी जाएगी योग शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शिवपुर सहबाजगंज स्थित बाल सुधार गृह में रह रहे बाल अपचारियों का तनाव कम करने के लिए उन्हें योग की शिक्षा दी जाएगी। मारपीट के बाद यह कदम उठाया गया है। वहीं गिरोह बनाने वाले अपचारियों की सूची तैयार हो रही है। उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, 16 नवंबर की रात संप्रेक्षण गृह में रह रहे बाल अपचारियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें 10 अपचारी को चोटें आई थीं। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इसी बीच ग्रील तोड़कर गोरखपुर के दो और देवरिया का एक अपचारी फरार हो गए। गोरखपुर के दोनों अपचारियों को पुलिस ने तिवारीपुर थाना क्षेत्र से पकड़ लिया, लेकिन देवरिया का अपचारी अभी भी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है।
उधर, घटना के बाद संप्रेक्षण गृह के कमरों की साफ-सफाई तेजी चल रही है। घटना के बाद छह और कमरों को तैयार कर 277 अपचारियों को अब 12 कमरों में शिफ्ट कर दिया गया है। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक कृृष्ण मुरारी मिश्र ने बताया कि कमरों की साफ-सफाई चल रही है। गिरोह बनाने वाले अपचारियों की सूची तैयार हो रही है। उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा अपचारियों को योग की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें