फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए और नगर निगम के बजट से कैमरों की कराई जाएगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले भर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने इसके लिए पहल की है। उन्होंने जीडीए और नगर निगम को संयुक्त रूप से कैमरों की मरम्मत और रखरखाव के लिए बजट जारी करने का निर्देश दिया है। कमिश्नर ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखा जाएगा। मरम्मत में बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों को लगवाने में सांसद और विधायकों ने भी अपने फंड से इसके लिए बजट दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि करीब 12 हजार लगे कैमरों में 40 फीसदी खराब हैं। इससे अपराध के पर्दाफाश में भी दिक्कत होगी। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के संबंध में जीडीए और नगर निगम को निर्देश जारी किया।
कैमरों की मरम्मत मद में जीडीए की ओर से 20 लाख और नगर निगम की तरफ से 10 लाख रुपये का बजट पुलिस को दिया जाएगा। ताकि समय समय पर कैमरों की मरम्मत हो सके।
विज्ञापन

कैमरे चेक करके जीडी में विवरण दर्ज करेंगे सिपाही : एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच की जाएगी। बीट सिपाही रोजाना एक कैमरे की जांच करके उसके संबंध में सूचना जीडी दर्ज कराएंगे। कैमरा चल रहा या नहीं, क्या समस्या आई है? सहित अन्य जो बिंदु सामने आएंगे। उनको रिकॉर्ड में रखा जाएगा। ताकि समय-समय पर मरम्मत कराई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें