फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोच इंडिकेटर पर दिखा रहा था गलत ट्रेन नंबर, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-आनंदनगर हमसफर की जगह दिख रहा था चंपारण हमसफर
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर पानी होने के कारण भी परेशान हुए यात्री
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम गोरखपुर-आनंदनगर हमसफर एक्सप्रेस के बारे में कोच इंडिकेटर पर गलत ट्रेन और कोच नंबर दर्शाए जाने के कारण यात्री परेशान हो गए। लोग ट्रेन नंबर बदला देखकर भ्रमित हुए। रेलवे स्टाफ ने जब बताया कि यही ट्रेन है तो कोच नंबर ढूंढ़ने में भी दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन


प्लेटफाॅर्म नंबर नौ पर शाम करीब करीब 7:30 बजे गोरखपुर-आनंदनगर हमसफर एक्सप्रेस आने वाली थी। यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे लेकिन ट्रेन के डिस्प्ले बोर्ड पर हमसफर का नंबर नहीं दिख रहा था। उसकी जगह चंपारण हमसफर ट्रेन का नंबर दिख रहा था। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर कुछ देर खड़ी रही लेकिन यात्री कोच में नहीं चढ़े। जब यात्री ट्रेन और कोच की तलाश कर रहे थे उस दोरान बारिश होने के कारण प्लेटफॉर्म पर पानी भी बह रहा था, जिससे परेशानी और बढ़ गई। हमसफर एक्सप्रेस का नंबर 12595 है, जबकि कोच इंडिकेटर 15705 चंपारण हमसफर बता रहा था। कुछ देर बाद जब कन्फर्म हो गया कि ट्रेन गोरखपुर-आनंदनगर हमसफर ही है तब जाकर लोग कोच में चढ़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें