फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण कार्य में लाएं तेजी, ज्यादा सोलर पैनल लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के सदस्य डॉ. जयदीप गुप्ता ने सोमवार को गोरखपुर रेलवे डिपो का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य, रेलवे विद्युतीकरण डॉ. जयदीप गुप्ता ने कहा कि छपरा से बाराबंकी के बीच रेल ट्रैक पर विद्युतीकरण की क्षमता बढ़ाने के कार्य में तेजी लाएं। क्षमता दोगुना होने से ट्रेनों को चलाने में सहूलियत होगी। उन्होंने अधिक से अधिक सोलर पैनल लगाने और डीजल ईंधन की खपत को कम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को गोरखपुर आए रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य ने ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन डिपो का भी निरीक्षण किया। यहां रेलवे में इलेक्ट्रिक इंजनों को बिजली पहुंचाने वाले ओवरहेड उपकरणों और सबस्टेशनों के रखरखाव और संचालन की जानकारी ली। उन्होंने प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर कार्यालय में बैठक कर विद्युत कार्य से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा की और पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्युत कार्यों की प्रगति को देखा। संरक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण, यात्री सुविधा आदि से संबंधित दिशा-निर्देश तथा नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्युत उपकरणों की सुरक्षा एवं उनकी विश्वसनीयता पर लगातार ध्यान देने तथा लिफ्ट एवं एस्केलेटर की सुरक्षा बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल, मुख्यालय एवं लखनऊ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें