68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता: प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश शासन के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवॉर्डी और ओलंपियनर राजीव तोमर ने किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के रामजन्म सिंह ने की।
दीप प्रज्वलन के बाद टीमों ने कोच और मैनेजर के नेतृत्व में मार्च पास्ट में प्रतिभाग किया।
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में शनिवार को 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हो गया। बालकों के 57 किग्रा भारवर्ग में हुए एक रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश के नैतिक ने पंजाब के पहलवान मोहम्मद को पटखनी दी।
विज्ञापन
2 of 11
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुकाबले की शुरुआत में पंजाब के मोहम्मद ने नैतिक को बाहर कर एक प्वॉइंट अपने नाम किया। इसके बाद मध्य प्रदेश के नैतिक ने लगातार दो डेंजर दांव कर अपने नाम चार प्वॉइंट किए।
विज्ञापन
3 of 11
कुश्ती के दांव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगले दांव में नैतिक ने पीछे करने के लिए चैलेंज किया। यह चैलेंज खारिज होने के बाद मोहम्मद को एक प्वाइंट मिल गया। हॉफ टाइम तक का स्कोर 4-2 रहा। अगले राउंड में मोहम्मद ने एक अंक अपने नाम किया। नैतिक ने जनेऊ दांव आजमाकर फिर बढ़त बना ली।
4 of 11
कुश्ती के दांव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद मोहम्मद ने बाहर से एक अंक और कुंडा दांव आजमाकर दो अंक हासिल किए। यहां स्कोर बराबर हो गया। अंत समय तक दोनों का स्कोर बराबर रहा लेकिन नैतिक के पास बड़े अंक होने से विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 11
कुश्ती के दांव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश शासन के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवॉर्डी और ओलंपियनर राजीव तोमर ने किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के रामजन्म सिंह ने की।
विज्ञापन
6 of 11
मार्च पास्ट करते एनसीसी कैडेट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीप प्रज्वलन के बाद टीमों ने कोच और मैनेजर के नेतृत्व में मार्च पास्ट में प्रतिभाग किया। एनसीसी एवं स्काउट गाइड, घोष दल के बच्चों ने मार्च पास्ट में शानदार कदमताल की प्रस्तुति दी जिससे संपूर्ण प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
7 of 11
कुश्ती महाकुंभ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य अतिथि ने बालिका 54 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान की प्रतियोगी सुजल और केरल की एलिना का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतिस्पर्धा में केरल की प्रतिभागी एलिना ने शानदार दांवपेच का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की प्रतियोगी को एकतरफा पटखनी दी। वहीं, एक अन्य मुकाबले में 57 किलो बालक वर्ग में हिमाचल के पराग ने मध्य प्रदेश के नैतिक को पटखनी दी।
8 of 11
उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बालिका 54 किलो में हरियाणा की निशा को चंडीगढ़ की अर्चना ने मात दी। उत्तराखंड की आर्या ने तेलंगाना की अर्चना को पटखनी दी। 57 किग्रा बालक में कर्नाटक के रफीक ने बिहार के शुभम यादव को हराया। उत्तर प्रदेश टीम के कृष्ण ने महाराष्ट्र के जय भारत को पटखनी दी।
9 of 11
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेल में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत : कृषि मंत्री
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत मौजूदा समय में आर्थिक के साथ खेल के क्षेत्र में भी दुनिया की बड़ी ताकत उभरकर सामने आया है। खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार की सेवाओं में आने के लिए भी योगी सरकार ने कई पदों को स्थायी तौर पर निश्चित कर दिया है।
10 of 11
कुश्ती महाकुंभ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योगी-मोदी की सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और युवाओं को आगे बढ़ाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक दोनों विकास होता है। आज कोई यह नहीं कह सकता कि खेलोगे कूदोगे होगे खराब। खेलने कूदने वाले भी नवाब बन रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि कुश्ती जैसे खेल का पूर्वांचल बड़ा केंद्र रहा है।
गोरखपुर से अयोध्या के बीच में तमाम अखाड़े कुश्ती के पहलवानों को तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। यहां के पहलवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवाॅर्डी राजीव तोमर ने कहा कि प्रतियोगिता में भी अद्भुत दांव देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, जनार्दन सिंह यादव, कुश्ती कोच चंद्रविजय सिंह, आदित्य प्रताप सिंह आगू, संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर मंडल सतीश सिंह, डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी एवं पीएन सिंह ने किया।