फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनईआर की तीन नई लाइनों पर तेज होगा काम, 10 रूटों पर बिछेगा कवच

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां-खलीलाबाद, घुघली-आनंदनगर, खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन पर 50 प्रतिशत भूमि अधिग्रहित, अब बिछेगी पटरियां
विज्ञापन


एनईआर की जीएम ने बजट को लेकर परियोजनाओं के बारे में दी जानकारी
गोरखपुर। महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में पहले से चल रही सभी परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाएगा। एनईआर के 10 रूटों पर कवच की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है और 467 करोड़ रुपये बजट मंजूर हुआ है। अब यह काम तेजी से पूरा कराया जाएगा। इस तकनीक से अगर एक ट्रैक पर दो ट्रेनें आ भी जाएं तो एक निश्चित दूरी पर दोनों खुद-ब-खुद रुक जाएंगी। सहजनवां-खलीलाबाद, घुघली-आनंदनगर, खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन पर 50 प्रतिशत भूमि अधिग्रहित हो गया है, अब यहां पटरियां बिछेगी।

महाप्रबंधक ने बजट को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कवच प्रणाली को स्थापित करने के लिए पहले ऑप्टिकल फाइबर बिछाकर नेटवर्क को कनेक्ट करना जरूरी है। इसलिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाने और ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली का काम तेजी से चल रहा है। अन्य विकास परियोजनाओं के बारे में बताया कि गोरखपुर स्टेशन समेत अमृत भारत योजना के तहत चयनित अन्य स्टेशनों पर तेजी से विकास कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

-

तीन फेज में होगा तीनों नई लाइनों को बिछाने का काम
महाप्रबंधक ने बताया कि सहजनवा-दोहरीघाट, घुघली-महराजगंज-आनंदनगर तथा खलीलाबाद-बहराइच नई लाइन का काम तीन फेज में कराया जाएगा। बजट में सभी परियोजनाओं के लिए धन मिला है। सहजनवां-दोहरीघाट में पहले फेज में सहजनवां से बांसगांव तक काम होगा। 50 प्रतिशत से ज्यादा भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। इसी तरह खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन में पहले फेज में खलीलाबाद-बांसी के बीच काम कराया जा रहा है। दो महीने में यहां पटरी बिछाने का काम शुरू होगा। इसी तरह घुघली-महरागंज नई रेल लाइन के इस महीने टेंडर निकाल दिया जाएगा। तीनों लाइनों पर तेजी से काम होगा। गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के मध्य तीसरी लाइन निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

-

तीन वर्ष में पूरा होगा गोरखपुर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य
महाप्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर जं. स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीन वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। आठ महीने में एफओबी बनकर तैयार हो जाएगा। कुछ तकनीकी दिक्कतें थी जिसे दूर करा लिया गया है। अब काम शुरू हो गया है।


सुरक्षित सफर के लिए संरक्षा पर खर्च होंगे 1,16,514 करोड़
गोरखपुर। भारतीय रेल पर संरक्षा के मद में बजट के रूप में 1,16,514 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज के लिए 7,000 करोड़ का बजट मिला है। ट्रैक रिन्यूवल के लिए 22,800 करोड़ और नई लाइन निर्माण के लिए 32,235.24 करोड़ का आवंटन किया गया है। आमान परिवर्तन कार्य के लिए 4,550 करोड़, दोहरीकरण, तीसरी/चौथी लाइन निर्माण के लिए 32,000 करोड़ रुपये का बजट मिला है। खान-पान की गुणवत्ता में सुधार के लिए 600 बेस किचन चालू किए जा रहे हैं। 50 नमो भारत ट्रेन, आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 गैर वातानुकूलित अमृत भारत ट्रेनों तथा 200 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

-

अगले पांच वर्ष में सभी ट्रेनों में लगेंगे एलएचबी कोच
महाप्रबंधक ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 17,500 गैर वातानुकूलित सामान्य कोचों का निर्माण किया जाएगा। अगले पांच वर्षों में सभी आईसीएफ कोचों के स्थान पर एलएचबी कोच लगा दिए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण अभय कुमार गुप्ता, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, सचिव, महाप्रबंधक आनंद ऋषि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें