फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खेत में मिला महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज थाना क्षेत्र का मामला, शव की नहीं हुई पहचान
विज्ञापन

जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र में जंगल कौड़िया सर्विस लेन के किनारे खेत की सुरक्षा में लगी जाल और रस्सी में सोमवार की शाम करीब सात बजे एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिली है। ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। महिला की पीठ पर रगड़ के निशान और चेहरे पर खून के धब्बे पाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शरीर में सूजन न होने से प्रतीत होता है कि मृत्यु दो-तीन घंटे पहले हुई होगी। महिला ने हरे रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। कानों और नाक में सोने के आभूषण, हाथ में हरे रंग की चूड़ियां और पैर में पायल थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पहचान करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी जंगल कौड़िया विकास मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पहचान के लिए आस-पास के थानों पर फोटो भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें