फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कान का इलाज कराने गई महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र की रहने वाली थी महिला
विज्ञापन


गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के छात्रसंघ चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात 11:30 के करीब एक अस्पताल के सामने हंगामा हो गया। कान का इलाज कराने आई एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के हरकपुरा गांव की पूनम जायसवाल (35) पत्नी गोविंद जायसवाल बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे छात्रसंघ चौराहे के पास निजी हॉस्पिटल में कान का इलाज कराने आई थीं। बड़े भाई रमेश जायसवाल ने बताया कि कान में मवाद बनने की शिकायत थी, जिस पर वह ऑपरेशन के लिए एडमिट हो गईं। बताया कि शाम छह बजे वह ऑपरेशन थिएटर में गई और करीब तीन घंटे तक बाहर नहीं निकलीं। आरोप है कि इसके बाद उन्हें निकालकर बगल के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। आरोप लगाया कि वहां थोड़ी देर रखने के बाद कुछ डॉक्टर आए और बोले कि इन्हें वेंटिलेटर के सहारे पीजीआई लेकर जाएं। इसके बाद परिजनों ने वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस बुलाई। रमेश ने कहा कि शरीर से कोई हरकत नहीं हो रही थी। एंबुलेंस वाले ने कहा कि इनकी पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मौत थोड़ी देर पहले ही हो गई थी लेकिन डॉक्टरों ने इस बात को छिपाया। इसके बाद उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया गया। परिजन यदि तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें