फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दहेज के लिए मासूम बेटे के साथ महिला को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी थाना क्षेत्र का मामला, सैनिक पति, सास-ससुर समेत अन्य ससुरालवालों पर केस
विज्ञापन

उनवल। खजनी क्षेत्र के मंझरियां गांव निवासी अनिता सिंह ने सैनिक पति देवनारायण व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालवालों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अनिता सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी 30 नवंबर 2020 को बांसगांव थाना क्षेत्र के बघैला गांव निवासी देवनारायण सिंह से हुई थी। उनका एक पुत्र भी है। आरोप लगाया कि 20 दिन पहले मासूम बेटे के साथ वह मायके से ससुराल गईं तो सास-ससुर ने भगा दिया। आरोप है कि उन्होंने माता-पिता से उनके बेटे के नाम सारी संपत्ति करने को कहा। ऐसा न करने पर सैनिक बेटे की दूसरी शादी करने की बात कही। खजनी एसओ अनूप सिंह ने कहा कि पुलिस पति देवनारायण सिंह, ससुर रामनिवास सिंह, सास लालपरी देवी और ननद प्रीति सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें