फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक को पीटकर नदी में फेंकने के आरोप में तीन और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार थाना क्षेत्र में 13 जुलाई की शाम को पुरानी रंजिश में हुई थी घटना
विज्ञापन

कसिहार। कतरारी के रहने वाले अंगद को पीटकर नदी में फेंकने के आरोप में बेलीपार पुलिस ने सोमवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुदाइन उर्फ मझिगांवा निवासी आकाश, दिनेश कुमार और कनइल निवासी सुमित गौंड के रूप में हुई। इस मामले में एक आरोपी प्रदीप गौंड को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जुलाई की सुबह कतरारी के अंगद का शव राप्ती नदी में से बरामद हुआ था। इसके पूर्व 13 जुलाई की शाम वह अपने रिश्तेदार अक्षय भारती के साथ बाइक से जा रहा था। मलाव चंदा घाट पुल के पास कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया। जान बचाने के लिए दोनों नदी में कूदे। इसमें अक्षय तैरकर किसी तरह से बाहर आ गया। लेकिन, अंगद का शव बरामद हुआ। इसके बाद मां तोता देवी ने बेलीपार थाने में नामजद तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि उसके बेटे को पीटकर नदी में फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बेलीपार विशाल सिंह ने बताया कि अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें