फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मैलानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर थाने के बिछिया जंगल तुलसीपुर निवासी युवक को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
विज्ञापन


गोंडा रेलवे स्टेशन के समीप एसी बोगी में सफर कर रही महिला यात्री से हुई थी छेड़खानी
गोरखपुर। मैलानी एक्सप्रेस के एसी बोगी में सफर कर रही एक महिला यात्री से छेड़खानी का मामला सामने आया है। सोमवार को हुई छेड़खानी की शिकायत महिला ने की तो जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया गया।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन से निर्धारित समय से सोमवार को मैलानी एक्सप्रेस रवाना हुई। आराेप है कि ट्रेन जैसे ही गोंडा के समीप पहुंची शाहपुर थाने के बिछिया जंगल तुलसीराय निवासी अजय कुमार नामक युवक एसी बोगी बी-5 में सवार एक महिला रेल यात्री से छेड़खानी करने लगा। युवक भी इसी बोगी में सफर कर रहा था। महिला यात्री ने विरोध जताया तो मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद महिला ने रेल यात्री हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर जीआरपी को सूचना दी। जैसे ही ट्रेन गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों के सुरक्षा के प्रति जीआरपी हर समय संकल्पित है। छेड़खानी की सूचना के बाद जीआरपी ने आरोपी को पकड़ कर जेल भिजवा दिया है। समय-समय पर ट्रेनों में स्कॉट पार्टी भ्रमणशील रहते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान चलाती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें