फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन में महिला ने टीटीई का कॉलर पकड़ा, बस्ती में उतारी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहित एक्सप्रेस के जनरल टिकट पर एसी कोच में सफर कर रही थी महिला, जांच के दौरान टीटीई से हुआ विवाद
विज्ञापन




गोरखपुर। गुवाहाटी से जम्मू जा रही लोहित एक्सप्रेस (15651) में मंगलवार को खलीलाबाद-बस्ती स्टेशन के बीच एसी बोगी में टिकट जांच के दौरान टीटीई शिब्बन यादव से एक महिला उलझ गई। आरोप है कि महिला ने टीटीई का कॉलर पकड़ लिया और मोबाइल भी छीन लिया। टीटीई ने सूचना देकर बस्ती स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को बुलाया। जुर्माना वसूलते हुए महिला को ट्रेन से उतरवा दिया। घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल भी हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
जनरल टिकट पर एसी कोच में सफर करने वाली महिला खुद को काउंसलर बता रही थी। टीटीई ने पूरे घटनाक्रम का मेमो बस्ती जीआरपी व आरपीएफ को सौंपा है। टीटीई का कहना है कि ट्रेन के बी-6 कोच के 47 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रही महिला से टिकट मांगने पर उन्होंने नहीं दिखाया। एसी कोच से जनरल कोच में जाने के लिए कहने पर भड़क गई। महिला ने गाली-गलौज की और कॉलर पकड़ लिया। इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ बस्ती को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती में महिला को उतारकर जीआरपी ले गई। महिला छेड़खानी के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही थी। बताया जा रहा है कि महिला बस्ती की रहने वाली है और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। बस्ती जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि ट्रेन में कुछ विवाद हुआ था। महिला टीटीई के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कह रही थी। उससे तहरीर मांगी गई तो वह किसी से फोन पर बात करने लगी और बिना कुछ बताए निकल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें