फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फंदे से लटक कर महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके की घटना, जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

सरहरी। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी के रामपुर गोपालपुर गांव के अजायब टोला निवासी रघुवंशी निषाद की पत्नी सोनी (32) ने बुधवार को घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। परिजन गोरखनाथ के एक निजी अस्पताल ले गए तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चार भाइयों में दूसरे नंबर का रघुवंशी हैदराबाद में रह कर काम करता है। सास-ससुर, दो बेटों व दो देवर एवं ननद के साथ सोनी घर पर रहती थी। बुधवार को सास गांव में शिव चर्चा में, छोटा देवर दूध लेकर गोरखपुर व ननद स्कूल गई थी। घर पर एक देवर एवं ससुर ही थे। शाम को सोनी का बड़ा बेटा रोते हुए दरवाजा अंदर से बंद होने की बात बताया। परिवार के लोग पहुंचे तो अंदर कोई हलचल नहीं थी। धक्का देकर दरवाजा तोड़े तो वह दुपट्टे से लटकी मिलीं। परिवार के लोग नीचे उतार कर गोरखनाथ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें