फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिवारीपुर इलाके के सूर्य विहार काॅलोनी की घटना
विज्ञापन

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के सूर्य विहार काॅलोनी में बुधवार रात करीब आठ बजे विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। मौत का कारण गृह कलह बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सूर्य विहार कॉलोनी में रहने वाले अतुल श्रीवास्तव बुधवार घर से किसी काम से निकले थे। लौटने पर रात करीब आठ बजे घर के अंदर एक कमरे में फंदे से लटका पत्नी पल्लवी श्रीवास्तव का शव मिला। पति ने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। महिला के सास-ससुर दूसरे घर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के छह साल बाद भी कोई बच्चा नहीं था। दोनों कोई काम भी नहीं करते थे। इस संबंध में सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि गृह कलह की वजह से महिला ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस टीम जांच कर रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें