फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑटो सवार महिला की चेन चुराने की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। थाना पुलिस ने कस्बा के पिपरा तिराहा पर ऑटो में सवार महिला चेन चुराने की आरोपी महिला सोनिया को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान संतकबीरनगर के महुली निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन

नगर पंचायत घघसरा के अलगटपुर निवासी मीरा त्रिपाठी जरूरी कार्य से सहजनवां आने के लिए ऑटो पर बैठ गईं। ऑटो में पहले से ही एक महिला बैठी हुई थी। ऑटो सहजनवां नगर के पिपरा तिराहा के पास पहुंचा तो मीरा त्रिपाठी ने देखा कि गले से 11 ग्राम का सोने की चेन चोरी हो गई है। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने महिला की तलाश शुरू की तो घघसरा मोड़ पर मिल गई। तलाशी के दौरान चेन भी मिल गई। इसके बाद लोग उसे पकड़कर थाने लाए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम सोनिया बताया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें