फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज से मृत महिला के नाम से जमीन कब्जाने की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
खोराबार जालसाज महिला पुलिस की गिरफ्त में
विज्ञापन
महिला को जीवित दिखा कर अपनी बेटियों के नाम करा दी थी करोड़ों की जमीन
विज्ञापन

गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के सहारे मृत महिला को जीवित दिखा कर अपनी बेटियों के नाम से जमीन की रजिस्ट्री करने वाली आरोपी द्रोपदी उर्फ सावित्री को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांच अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

झंगहा के राघोपट्टी पड़री निवासी रामप्रसाद उर्फ रामाप्रसाद ने बीते 25 मई को मोतीराम अड्डा निवासी द्रोपदी उर्फ सावित्री देवी, उसकी बेटी पूजा, ममता, कुनराघाट निवासी रामजी व मिर्जापुर बरईपार निवासी बदरी निषाद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उनकी पत्नी द्रोपदी का चार जनवरी 2006 में देहांत हो गया था। इसका फायदा उठाते हुए द्रोपदी उर्फ सावित्री देवी ने अन्य आरोपियों की मदद से फर्जी दस्तावेज के सहारे बीते 5 जनवरी 2024 को दान में अपनी बेटी पूजा व ममता के नाम करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक अप्रैल को अन्य आरोपियों की मदद से दुकान व मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी थी। थानाप्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले में पुलिस टीम ने एक आरोपी द्रोपदी उर्फ सावित्री देवी को गिरफ्तार कर लिया है। भागे अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें