फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्र-छात्राओं को बताएंगे योग और व्यायाम का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सप्ताह भर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत छात्र-छात्राओं को योग और व्यायाम के फायदे बताए जाएंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात दिवसीय आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष महिलाओं के लिए योग पर विशेष जोर दिया जाएगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी 350 से अधिक संबद्ध महाविद्यालय भी कार्यक्रम का आयोजन करेंगे और छात्र-छात्राओं, अध्यापकों तथा कर्मचारियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 15 जून से हर दिन अलग-अलग योग के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसमें जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए योग, बच्चों के लिए योग, महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ में संगीतमय योग तथा नौकायन में क्रूज पर योग इत्यादि विभिन्न थीम पर योग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे को दी गई है। समारोह में विभिन्न योग गुरु और विशेषज्ञ योग की अद्वितीयता और उसके लाभों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें