फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी ने मायके वालों से रुपये मांगने से किया इनकार, पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ क्षेत्र का मामला, एसपी सिटी से मिलकर महिला ने लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

मऊ की महिला ने दिया प्रार्थना पत्र, पति पर लगाया सात लाख रुपये मांगने का आरोप
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में एक महिला को निकाह के एक साल बाद ही पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि पति बार-बार मायके से सात लाख रुपये मांगने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर घर से निकाल दिया और मोबाइल पर कॉल कर तीन तलाक दे दिया। बुधवार को महिला ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी से मिलकर पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र सौंपा। एसपी सिटी प्रकरण की जांच करा रहे हैं।
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि 15 मार्च 2023 को उनका निकाह हुआ। उसी दिन विदा होकर पति के साथ गोरखनाथ स्थित ससुराल पहुंचीं। कुछ दिन सबकुछ ठीक चला। एक दिन पति ने अचानक कहा कि घर में सब लोग कह रहे हैं कि कोई अच्छा बिजनेस कर लो। अपने पिता से 10 लाख रुपये लेकर आओ।
विज्ञापन

तब उन्होंने कहा कि अभी शादी में पिता ने कर्ज लेकर सारी व्यवस्था और अन्य दहेज के सामान के इंतजाम किए हैं। अब वह कहां से रुपये लाएंगे। इतना कहते ही पति पीटने लगा। शोर सुनकर ससुराल के अन्य लोग आए। वे उन्हें बचाने की जगह कहने लगे कि इसको और मारो तब लाकर रुपये देगी। जेठ ने कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन


ब्याज पर रुपये लेकर पिता ने दिए
महिला का आरोप है कि पति के पीटने के बाद पिता और अन्य रिश्तेदार ससुराल आए। उन्होंने पति और ससुराल के लोगों को समझाया। तब ससुराल के लोगों ने कहा कि जब तक रुपये का इंतजाम नहीं हो जाता, तब तक इसी तरह बेटी परेशान होगी। तब पिता ने ब्याज पर लेकर तीन लाख रुपये दिए। इससे पति ने ई-रिक्शा खरीदा। इसके कुछ ही दिन बाद फिर पति सात लाख रुपये और मांगने के लिए दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर 15 नवंबर 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद एक दिन कॉल कर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें