फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घुघली रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई कनेक्शन, इंजन को घुमाने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एनईआर के चारों तरफ बन रहा रेल लाइनों का नेटवर्क
विज्ञापन


गोरखपुर। प्रयागराज महाकुंभ में सफल प्रयोग के बाद अब घुघली रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई रेल कनेक्शन के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इससे किसी भी दिशा से ट्रेनों के आवागमन में इंजन को घुमाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं, जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय, गोरखपुर चारों तरफ से रेल लाइनों के मजबूत नेटवर्क से जुड़ जाएगा।
गोरखपुर से पश्चिम लखनऊ की ओर एवं गोरखपुर से पूरब छपरा की ओर मुख्य मार्ग दोहरीकृत है और तीसरी लाइन का कार्य चल रहा है। वहीं, उत्तर में नकहा जंगल तक दोहरीकरण हो चुका है, उसके आगे फाइनल लोकेशन सर्वे को स्वीकृति मिल चुकी है। दक्षिण की ओर सहजनवा-दोहरीघाट में भूमि अधिग्रहण अंतिम चरण में हैं। इन कार्यों से उत्तरी राज्यों से बिहार एवं उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए बेहतर रेल सेवा मिलेगी।
विज्ञापन


पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर दोहरीकरण परियोजना का कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत गंडक नदी पर एक महत्वपूर्ण पुल बनाया जाएगा। इस कार्य के हो जाने से लाइन क्षमता का विस्तार होगा तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस क्षेत्र के एक और महत्वपूर्ण नई रेल रेल लाइन परियोजना आनंद नगर-घुघुली में भी भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए इसे विशेष प्रोजेक्ट के रूप में चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन

कवच लगाने की मिली स्वीकृति
एनईआर के मुख्य रेल मार्ग लखनऊ-गोरखपुर-छपरा एवं सीतापुर-बुढ़वल खंडों में कवच लगाने के लिए विस्तृत एस्टीमेट स्वीकृत हो चुका है तथा निविदा की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, मार्च तक स्वामी नारायण छपिया तक का रेलवे ट्रैक ऑटोमेटिक सिग्नल युक्त हो जाएगा, जिससे लाइन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इन सभी इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों के होने से क्षेत्र के विकास की गति में तेजी आएगी तथा यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें