गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी रात 9:30 बजे जाएगी
गोरखपुर। महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नौ फरवरी को पूर्वोत्तर रेलवे से 23 महाकुंभ मेला विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें गोरखपुर, झूसी, प्रयागराज-रामबाग, बनारस, मऊ, गाजीपुर, बलिया से चलेंगी। 05004 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से रात 9:30 बजे, 05101 झूसी-छपरा मेला विशेष गाड़ी, झूसी से सुबह 9:00 बजे, 05110 झूसी-बनारस मेला विशेष गाड़ी, झूसी से दोपहर 12:45 बजे चलाई जाएगी।
इसी प्रकार 05108 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग से सुबह 7:00 बजे, 05106 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग से शाम 4:30 बजे, 03409 मालदा टाउन-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग शाम 5:15 बजे पहुंचेगी। 03410 प्रयागराज रामबाग-मालदा टाउन मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग से शाम 7:15 बजे चलाई जाएगी।
05113 बनारस-झूसी मेला विशेष गाड़ी, बनारस से सुबह 4:25 बजे, 05109 बनारस-झूसी मेला विशेष गाड़ी, बनारस से सुबह 8:00 बजे, 05105 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी, बनारस से दोपहर 12:30 बजे और 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी, बनारस से रात 8:30 बजे चलाई जाएगी।
01455 पुणे-मऊ मेला मेला विशेष गाड़ी, मऊ रात 10:00 बजे पहुंचेगी और 01456 मऊ-पुणे मेला विशेष गाड़ी, मऊ से रात 11:50 बजे चलाई जाएगी। 09371 डॉ. आंबेडकर नगर-बलिया मेला विशेष गाड़ी, बलिया शाम 7:15 बजे पहुंचेगी और 09372 बलिया-डॉ. आंबेडकर नगर मेला विशेष गाड़ी, बलिया से रात 11:45 बजे चलाई जाएगी। 01664 गाजीपुर सिटी-रानी कमलापति मेला मेला विशेष गाड़ी, गाजीपुर सिटी से दोपहर 1:00 बजे चलाई जाएगी।