फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बकाया रुपए मांगने पर थोक कारोबारी को पीटा, दुकान की सब्जियां सड़क पर फेंक कर 1.30 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके की घटना, दोनों पक्षों ने एक -दूसरे के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन

तोड़फोड़ का विरोेध करने पर मनबढ़ों ने पड़ोसी को ईंट मार पर घायल किया, अस्पताल में भर्ती
गुलरिहा। चिलुआताल क्षेत्र के चुंगी बाजार में रविवार सुबह बकाया रुपये मांगने पर सब्जी के थोक कारोबारी के साथ दुकानदार द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकानदार के चेहरा ढके 10-12 मनबढ़ साथियों ने कारोबारी की दुकान में तोड़फोड़ की और माल सड़क पर फेंक कर गल्ले में रखे 1.30 लाख रुपये भी लूट लिए। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। चिलुआताल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झुंगिया चुंगी निवासी गीता देवी पत्नी सुग्गन की पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनका बेटा दीपचंद रविवार सुबह चुंगी बाजार में चिलुआताल के मिर्जापुर निवासी सब्जी विक्रेता पवन निषाद से आलू-प्याज के बकाया 12 हजार रुपये मांगने गया था। रुपये मांगने से नाराज पवन गाली देने लगा और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई तो गुलरिहा पुलिस दोनों को मेडिकल चौकी लाकर पूछताछ करने लगी। इसी बीच पवन पक्ष के 10-12 मनबढ़ चेहरा ढके लाठी-डंडा लेकर उनकी झुंगिया स्थित दुकान पर आ गए। तोड़फोड़ करते हुए दुकान में रखा आलू-प्याज सड़क पर बिखेर दिया और गल्ले में रखे 1.30 लाख रुपये लूट ले गए। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी राम आशीष को ईंट से मारकर घायल कर दिया। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पवन की तहरीर के अनुसार, उसने सुग्गन की दुकान से 30,700 रुपये का आलू उधार लिया था। किस्तों में रकम चुका रहा था। 12 हजार रुपये बाकी हैं। इसी बीच नाना का देहांत हो गया। एक फरवरी को रुपये लौटाने की बात कही थी। रविवार सुबह 11 बजे दीपचंद अपने दोनों भाइयों के साथ दुकान पर आया और काॅलर पकड़कर उधारी मांगने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें