फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हादसे में जिंदा बचा तो बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा- होटल व्यापारी के भतीजे की हो गई थी मौत

Wed, 09 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के साकिन लगड़ी निवासी अंगद ने बताया कि वह गोरखपुर के होटल कारोबारी की गाड़ी चलाता था। बीते आठ जून को कारोबारी के भतीजे अपनी बहन और ढाई साल के भांजे के साथ कार से नैनीताल जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार व ट्रक( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले माह हुए सड़क हादसे में शहर के होटल कारोबारी के भतीजे सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। हादसे में जिंदा बचे चालक ने होटल कारोबारी के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कारोबारी के परिजनों ने हादसे में जिंदा बचने पर उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गुलरिहा थाना क्षेत्र के साकिन लगड़ी निवासी अंगद ने बताया कि वह गोरखपुर के होटल कारोबारी की गाड़ी चलाता था। बीते आठ जून को कारोबारी के भतीजे अपनी बहन और ढाई साल के भांजे के साथ कार से नैनीताल जा रहे थे।

रास्ते में उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। बीते चार जुलाई को मालिक के भाई ने उसे कॉल कर घर बुलाया। आरोप है कि जब वह अपने पिता संग मालिक के घर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद मालिक के परिजनों और रिश्तेदारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसे बंधक बनाकर गैस पाइप, डंडे से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बीच बचाव करने पहुंचे पिता को भी पीट दिया। मारपीट में उसके मुंह और नाक से खून निकलने लगा। धमकी दी कि थाने मेें शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें