जगतबेला। चिलुआताल थाने के मजनू चौकी के काजीपुर में न्यायालय में चल रहे केस को वापस न लेने और सुलह न करने पर मनबढ़ों ने एक व्यक्ति के खेत से गेहूं की फसल कटवा ली। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
काजीपुर निवासी पीड़ित सूर्यदेव पुत्र जितई यादव ने तहरीर में कहा कि मेरे पट्टीदार सोनू उर्फ अमरनाथ से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस केस न्यायालय में विचाराधीन है। इधर सोनू बार-बार सुलह करने का दबाव बना रहा था। ऐसा नहीं करने पर सोनू यादव ने खेत से गेहूं की फसल कटवा ली। आरोप है कि पुत्र राज यादव ने विरोध किया तो अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। पुत्र की सूचना पर जब वह खेत में पहुंचा तब तक फसल कट चुकी थी। आरोपी ने सुलह नहीं करने पर उसे भी कटवा डालने की धमकी दी है। पुलिस तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।