फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जटायु संरक्षण केंद्र के गिद्धों की नहीं हुई जांच, संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर से ही जाता है गिद्धों के लिए भोजन
विज्ञापन

गोरखपुर। चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू मिलने के बाद सुरक्षा के लिए उपाय किए जा रहे हैं। यहीं से कैंपियरगंज स्थित जटायु संरक्षण केंद्र में भोजन पहुंचाया जाता है। लेकिन, अभी तक गिद्धों का नमूना नहीं लिया गया है। उनमें भी संक्रमण का खतरा है। उधर, पशुपालन विभाग ने शुक्रवार को पोल्ट्री फाॅर्म से 100 और पक्षियों का नमूना लेकर जांच के लिए आईवीआरआई, बरेली भेजा।
चिड़ियाघर के उप निदेशक डाॅ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर में रह रहे 35 वन्यजीवों और पक्षियों का नमूना संग्रहित कर बरेली भेजा गया है। इसमें नर और दो मादा गिद्ध भी शामिल हैं। इसके अलावा शुक्रवार को भी सैनिटाइजेशन और चूने का छिड़काव कराया गया है। चिड़ियाघर में मटन, गोश्त, चिकन और फल व सब्जी पहुंचाने वाले ठेकेदार गोपाल राय के गोरखनाथ स्थित गोदाम पर टीम ने जाकर जांच की। वहां पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक विकास यादव ने बताया कि गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र पर रह रहे सभी गिद्ध स्वस्थ हैं। चिकित्सकीय जांच के बाद उनको गोश्त गिद्धों को दिया जाता है। चिड़ियाघर से भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद संरक्षण केंद्र के गिद्धों का भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें