गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में शनिवार से वृहद मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन देवरिया, कुशीनगर तथा गोरखपुर में स्थित कुछ महाविद्यालयों में इस अभियान में शामिल होंगी।
अभियान का उद्देश्य विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता बताई जाए और सभी को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कुलपति ने कहा कि आवश्यकता है कि सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इस सघन अभियान से जोड़ा जाए तथा उनमें जागरूकता लाई जाए। ताकि वो लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
अभियान के तहत हर विद्यार्थी से आह्वान किया जाएगा कि वो 10 लोगों को उनके मताधिकार के बारे में जागरूक करे। संवाद