शतरंज की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोरखपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
गोरखपुर। जिले के शतरंज खिलाड़ियों की स्कूलीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा। एयर फोर्स स्कूल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता चंडीगढ़ में 24 से 26 सितंबर को आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में विनायक सिंह यादव ने कुल सात अंक बनाकर चैंपियन हुए। इस प्रतियोगिता में 114 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता अहमदाबाद में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय एफसीआई 2 की प्रगति धनराज ने अंडर-14 बालिका वर्ग में 13वां स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 116 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
सीआईएससीई अंडर-14 बालक वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की बंगलूरू में 23 से 25 सितंबर तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल के रक्षित शेखर द्विवेदी ने छह अंक बनाकर आठवां स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल के श्रेयांश श्रीवास्तव ने साढे पांच अंक बनाकर 20वें स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता मे कुल 70 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। स्कूलीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोरखपुर से करीब 10 की संख्या में पहली बार शतरंज खिलाडियों ने प्रतिभाग किया।