फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्रामीणों ने ग्रामसभा की भूमि पर रखी डॉ. आंबेडकर की मूर्ति, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खास के टोला लक्ष्मीपुर का मामला, एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाकर कराया शांत
विज्ञापन


प्रधान का आरोप- आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराने के लिए गिरवाए थे ईंट-बालू

ग्रामीणों ने कहा- प्रधान किसी और को देना चाहते थे भूमि
सरदारनगर/चौरीचौरा। चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खास के टोला लक्ष्मीपुर में ग्राम सभा की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रखे जाने पर तनाव हो गया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम कुंवर सचिन सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

ग्राम प्रधान अक्षय लाल साहू के मुताबिक, डुमरी खास के टोला लक्ष्मीपुर में ग्रामसभा की भूमि है जिस पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराने के लिए निर्माण सामग्री गिरवाया था। ग्राम प्रधान का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने गोलबंद होकर 22 जुलाई की रात को सहयोगियों के साथ मिलकर सरकारी ईंट, बालू और सीमेंट का इस्तेमाल कर डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। हालांकि किसी की नजर नहीं पड़ी तो जानकारी नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान का आरोप है कि शुक्रवार सुबह उन्हें जानकारी हुई तो उन लोगों को ऐसा करने से मना किया तो वे उग्र हो गए और मूर्ति नहीं हटाने पर अड़ गए। इसके बाद शिकायत एसडीएम चौरीचौरा कुंवर सचिन सिंह से की।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद एसडीएम कुंवर सचिन सिंह, नायब तहसीलदार संजय सिंह, थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि ग्राम प्रधान ग्रामसभा की भूमि को किसी और को देना चाहते थे। जानकारी होने पर डॉ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझ-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि बाबा साहब की मूर्ति उसी जमीन पर स्थापित है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन





कोट



शिकायत मिलने पर मौके का निरीक्षण किया गया है। ग्रामीणों को यह आशंका है कि ग्राम प्रधान भूमि को किसी और को देना चाहते हैं। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। पूरे मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। - कुंवर सचिन सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें