वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग को दी सूचना
गगहा। ब्लॉक के टेकुआ गांव में रविवार की रात एक घर की छत पर कुछ ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखने का दावा किया। सूचना पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम तेंदुआ की तलाश में गांव में पहुंच गई है।
तेंदुआ को लेकर एक सात सेकंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग के अधिकारी उसे फिशिंग कैट बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गांव के लोग जुटे तो वह वन्यजीव भाग गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।
इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी शिवजीत सिंह ने बताया कि गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को गांव में भेजा गया है। रात में नजर रखी जाएगी। ग्रामीण जो सूचना दे रहे हैं उससे उसके फिशिंग कैट होने की संभावना है। पूरी एहतियात बरती जा रही है।