फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिनदहाड़े घर में घुसीं दो महिलाओं को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज के पिपरडाडी गांव का मामला, गाड़ी से आईं अन्य महिलाएं व चालक भी पकड़ा गया
विज्ञापन

पुलिस सभी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, अभी किसी ने नहीं दी तहरीर
बड़हलगंज। पिपरडाडी में रविवार सुबह बोलेरो से पहुंचीं छह महिलाओं में से दो शेरसिंह यादव के घर में घुस गईं। उन्होंने घर की महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया। इस पर महिलाओं ने शोर मचाया तो जुटे ग्रामीणों ने भाग रहीं दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। वहीं, गाड़ी से भाग रहीं अन्य महिलाओं को भी मैभरा गांव के पास पकड़ लिया। मौके पर पहुंची बड़हलगंज पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने पर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह बोलेरो पर सवार छह महिलाएं व एक पुरुष बैरियाखास के रास्ते पिपरडाडी पहुंचे। गाड़ी रुकने के बाद उसमें दो महिलाएं उतरकर गांव के बीच गली में घूमकर वापस आईं। इसके बाद गांव के किनारे स्थित शेरसिंह के घर में घुस गईं। घर में सिर्फ महिलाएं ही मौजूद थीं। आरोप है कि अंदर घुसी दोनों महिलाओं ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। इस पर महिलाएं चोर-चोर कहकर शोर मचाने लगीं। शोर सुन ग्रामीण दौड़े तो दोनों महिलाएं गाड़ी की तरफ भागने लगीं। लेकिन, रास्ते में उन्हें पकड़ लिया गया। वहीं, यह देख गाड़ी में बैठीं महिलाओं को लेकर चालक खोहियापट्टी डेरवा मार्ग से भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर मैभरा गांव के पास उन्हें भी पकड़ लिया। आरोप है कि चालक ने रास्ते में बाइक सवार दो युवकों को टक्कर भी मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने आशंका के आधार बोलेरो सवार छह महिला व एक युवक को पकड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने लाकर पूछताछ की। महिलाएं मऊ जिले के कोपागंज की रहने वाली हैं। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें