फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी मामा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल थाना पुलिस ने की कार्रवाई, गर्मी की छुट्टी में आई थी पीड़िता
विज्ञापन

चिलुआताल। क्षेत्र में गर्मी की छुट्टी में ननिहाल आई किशोरी के साथ रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया। रविवार को पुलिस ने आरोपी जय कुमार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री नानी के घर आई थी। 27 जून की रात आरोपी बेटी के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। बेटी ने घटनाक्रम की जानकारी फोन कॉल पर दी। चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें