फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिलाओं को झांसा देकर रुपये वसूल रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। थाना क्षेत्र के केवटलिया गांव में शुक्रवार सुबह सेनेटरी पैड कारोबार से जुड़ने के नाम पर 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस वसूल रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। कंट्रोल रूम पर सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बातचीत कर आरोपी महिला को छोड़ दिया। रुपये भी बरामद नहीं किए गए। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव में पहुंचकर एक महिला युवतियों और महिलाओं को सेनेटरी पैड कारोबार से जुड़ने का झांसा देकर 300-300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर वसूली कर रही थी। करीब 12 महिलाओं से रुपये लेने की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने आरोपी महिला को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस पहुंची तो आरोपी महिला को किनारे ले जाकर बातचीत के बाद छोड़ दिया। संगीता, सुनैना, दिव्या कुमारी, रंजना देवी और गुणों देवी आदि ने बताया कि आरोपी महिला ने भरोसा दिलाया था कि कुछ दिनों में मशीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पैड तैयार होंगे और वे कारोबार से जुड़ सकेंगी। यदि पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करती तो वसूले गए रुपये बरामद हो सकते थे। ग्रामीण उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी में हैं। वहीं इस संबंध में थानाप्रभारी महेश कुमार चौबे ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें