फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही मुख्य आरोपी संदीप गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के बाद खुद को भी चाकू मारकर किया था घायल, बीआरडी में चल रहा था उपचार
विज्ञापन

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवां में राहुल चौहान (28) की हत्या के मुख्य आरोपी संदीप चौहान को पुलिस ने शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात के दौरान संदीप भी घायल हो गया था और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने संदीप को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल संदीप के साथी हरिओम को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि छह सितंबर की रात राहुल और उसके दोस्त बरगदवां इलाके में शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपसी कहासुनी के बाद संदीप ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल की मौत हो गई। जबकि संदीप भी उसी दौरान घायल हो गया था। वारदात के बाद पुलिस ने संदीप को अस्पताल में भर्ती कराते हुए हत्या और हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर हरिओम को गिरफ्तार कर उसे जेल भिजवा दिया। एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप को जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें