फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्रामीण और लॉजिंग मैनेजर के बीच बहसबाजी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया क्षेत्र में चर्चा का विषय, वीडियो में दो पक्ष नजर आ रहे उग्र
विज्ञापन

जंगल कौड़िया। मंगलवार को रायपुर ग्राम सभा में गोरखपुर-सोनौली मार्ग चौड़ीकरण के दौरान ग्रामीणों और कार्यदायी संस्था पीएनसी के लॉजिंग मैनेजर के बीच नोकझोंक हो गई। नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्ष उग्र नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लॉजिंग मैनेजर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उठाकर पटकने की धमकी दी है। इस नोकझोंक का किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों ने एक अन्य वीडियो जारी कर दावा किया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए उनके मकानों का एक हिस्सा पहले ही तोड़ा जा चुका है। अब बाकी हिस्सा तोड़ने की बात कही जा रही है। महिलाओं का कहना है कि बारिश के मौसम में उनके लिए बसर करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉजिंग मैनेजर ने बताया कि केवल तीन लोगों ने अतिक्रमण हटाया। जबकि छह मकानों का अतिक्रमण अभी बाकी है। उन्होंने स्वीकार किया कि अतिक्रमण हटाने की बात को लेकर ग्रामीणों से उनकी बहस हुई। पीएनसी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर केपीएस भदौरिया ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें