फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुलपति ने किया स्थापन दिवस समारोह स्थल का निरीक्षण

Thu, 25 Apr 2024 07:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बुधवार को स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर दीक्षा भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए गठित समितियों के समन्वयक से तैयारियों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने दीक्षा भवन को सुसज्जित करने और समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी को निर्देशित किया। अनुश्रवण समिति की प्रमुख प्रो. नंदिता आईपी सिंह समेत सभी समितियां के समन्वयक और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। कुलपति ने स्मारिका समिति के साथ भी बैठक की और उसके स्वरूप के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने स्थापना दिवस समारोह पर सम्मानित किए जाने वाले विशिष्ट पुरातन छात्रों की सूची को भी अंतिम रूप देने के लिए बैठक की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें