फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में प्रवेश के लिए आज से सत्यापन, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश के लिए अंतिम प्रक्रिया है सत्यापन, उमड़ेगा छात्रों का रेला
विज्ञापन


बीए को छोड़ अन्य विषयों में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने का भी अंतिम अवसर
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया सभी विभागों में छह अगस्त तक चलेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन अभ्यर्थियों (बीए को छोड़कर) ने अब तक शुल्क जमा नहीं किया है उनके पास शनिवार को जमा करने का अंतिम अवसर होगा।


प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि डीडीयू के संकायों, विभागों और संबंधित कॉलेजों के अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। सभी विभागों में प्रवेशार्थियों के मिलान के लिए प्रवेश फॉर्म भेज दिए गए हैं। प्रथम सूची में शामिल छात्रों की सूची भी भेज दी गई है। प्रमाणपत्र सत्यापन के अगले दिन अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन कर प्रवेश संबंधित छात्र कॉपी प्रिंट कर सकता है। डीडीयू में विभिन्न विभागों में प्रवेश के लिए सत्यापन अंतिम प्रक्रिया है। ऑफलाइन होने के कारण शनिवार को सभी विभागों में छात्रों की भीड़ की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
बीए में प्रवेश के लिए 5 से सत्यापन
बीए पाठ्यक्रम में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त तय है। वहां प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य 5 से 8 अगस्त तक होगा।


बीफार्म लेटरल एंट्री में प्रवेश 5 को
गोरखपुर। बीफार्म लेटरल एंट्री में प्रवेश की प्रक्रिया 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे से होगी। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीडीयू प्रशासन ने कहा है कि सत्र 2025-26 में बीफार्म लेटरल एंट्री में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे फार्मेसी विभाग में उपस्थिति सुनिश्चित करें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें