खोराबार पुलिस ने तीनों आरोपियों को भिजवाया जेल, दो बाल आचारी को भिजवा गया बाल सुधार गृह
पांचों की निशानदेही पर करजहां बाइपास के समीप से चोरी की आठ बाइक बरामद
गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है पुलिस
गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पांच वाहन चोरों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर करजहां बाइपास के समीप से चोरी की आठ बाइक भी बरामद कर ली। पकड़े गए वाहन चोरों में शामिल तीन आरोपियों को जेल भिजवा दिया। वहीं दो बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भिजवाते हुए अन्य दो की तलाश में जुट गई।
सोमवार की रात चेकिंग के दौरान खोराबार पुलिस ने वाहन चोरी गैंग के गुर्गों को धर दबोचा। दोनों बाइक से कही जा रहे थे। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उन्होंने गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के नाम उगल दिए। इसके बाद पुलिस ने रातों रात छापा मार कर तीन अन्य आरोपियों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष खोराबार इत्यानंद पांडेय अपनी टीम के साथ रामनगर कड़जहां अंडरपास के पास सोमवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखे। रूकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम कृष्णा निवासी जंगलसिकरी,वानपोखर तथा दूसरे ने अंशु निवासी उत्तर टोला खोराबार बताया। पुलिस ने जब और कड़ाई से पूछताछ की तो तीन और चोरों का नाम उगल दिए। इसके बाद पुलिस ने जंगल सिकरी के राममूरत टोला निवासी गोल्डी के साथ दो बाल अपचारी को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर आसपास से ही आठ चोरी की बाइक बरामद कर जब्त कर लिया। इसके बाद पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया । जहां से न्यायालय ने तीन को जेल भिजवा दिया। वहीं दो बाल आपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। चोरों ने बरामद सभी बाइक का नंबर प्लेट गायब कर दिया था। इसके चलते उसकी पहचान में दिक्कत हुई। पुलिस बाइक के चेचिस नंबर से बाइक मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष खोराबार इत्यानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस ने वाहन चोरों के पास से कुल आठ बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी कृष्णा, अंशु, गोल्डी पर पहले से मामला दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी के साथ उप निरीक्षक शुभम शर्मा, डांगीपार चौकी इंचार्ज नवीन कुमार राय, अनूप सरोज, आशुतोष सिंह आदि शामिल रहे।