गोरखपुर। लखनऊ मंडल के जंघई-फाफामऊ खंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के प्री-नाॅन इंटरलॉक और नाॅन इंटरलॉक कार्य के कारण मुंबई की तरफ जाने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन होगा। इसके अलावा तीन जनवरी को वंदेभारत एक्सप्रेस लखनऊ से प्रयागराज के बीच कैंसिल रहेगी। उस दिन ट्रेन का संचालन गोरखपुर से लखनऊ के ही बीच होगा।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 03 जनवरी को चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (गोरखपुर-प्रयागराज) लखनऊ स्टेशन पर शाॅर्ट टर्मिनेट होगी। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 एवं 30 दिसंबर तथा 01 एवं 03 जनवरी को चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वाराणसी-जफराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 29 एवं 31 दिसंबर तथा 01 एवं 03 जनवरी को चलने वाली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-वाराणसी- मिर्जापुर- प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 एवं 03 जनवरी को चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-रामबाग-बनारस- वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 03 जनवरी को चलने वाली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 दिसंबर से 03 जनवरी तक चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-रामबाग- बनारस-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 28 दिसंबर से 04 जनवरी तक चलने वाली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-बनारस-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 जनवरी को चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।