फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोज डे से शुरु होगा वैलेंटाइन वीक, गिफ्ट का बाजार गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सात फरवरी से शुरू होगा वैलेंटाइन वीक, उपहार देने के लिए शुरू हुई खरीदारी
विज्ञापन

गोरखपुर। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत सात फरवरी को रोज डे से होगी। इसको लेकर गिफ्ट का बाजार गुलजार हो गया है। बाजारों में विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम्स की खरीदारी अभी से युवा कर रहे हैं।

वैलेंटाइन डे को लेकर इस वीक में प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब और आकर्षक उपहार देकर मोहब्बत का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक को लेकर युवा के साथ शहर के दुकानदारों ने भी शुरू दी है। गिफ्ट, चाकलेट, टैडी आदि की दुकान गोलघर, घंटाघर, नखास, गोरखनाथ आदि जगहों पर सज गई हैं।
विज्ञापन

बलदेव प्लाजा की दुकानदार पारुल ने बताया कि अभी से ही युवाओं ने गिफ्ट की खरीदारी शुरु कर दी है। ज्यादातर म्यूजिकल डोम, कपल गिफ्ट, लॉफिंग बुद्धा के साथ छोटे गिफ्ट आइटम्स पसंद कर रहे हैं। भगवान राम की प्रतिमा भी लोग खूब खरीद रहे हैं।
60 रुपये से लेकर दो हजार व उससे उपर भी गिफ्ट मौजूद हैं। बताया कि वैलेंटाइन डे को लेकर गिफ्ट मंगा लिए गए हैं। वहीं दुकानदार कृष्णा ने बताया कि दो से तीन दिनों के बाद खरीदारी ज्यादा होने लगेगी। माल भरपूर मंगवा लिया गया है। वहीं इस दिन फूलों का कारोबार भी ज्यादा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फूल व्यापारी पंकज सैनी बताते हैं कि लगभग तीन से चार करोड़ का कारोबार सात फरवरी से 14 फरवरी तक हो सकता है। गुलाब के फूल बंगलूरू व अमेरिका से मंगाए जा रहे हैं जो 25 से 30 रुपये प्रति पीस बिकेंगे।

वैलेंटाइन वीक
सात फरवरी- रोज डे
आठ फरवरी - प्रपोज डे
नौ फरवरी - चॉकलेट डे
10 फरवरी - टेडी डे
11 फरवरी - प्रॉमिस डे
12 फरवरी - हग डे
13 फरवरी - किस डे
14 फरवरी- वैलेंटाइन डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें