फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापार का प्रलोभन देकर करता था दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 12:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

 इलाके के एक गांव की महिला ने जैनपुर निवासी युवक पर गाड़ी खरीदने व बेचने का व्यापार करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने और 18 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। बुधवार को गुलरिहा पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति दिल्ली में टाइल्स का ठेकेदार है। चार साल पहले वह भटहट कस्बे में एक इलेक्ट्रानिक की दुकान पर साउंड बॉक्स खरीदने गई थी। दुकान पर जैनपुर टोला असनहिया निवासी दीपक यादव भी मौजूद था। बातचीत में दोनों एक दूसरे का नंबर ले लिए।

आरोप है कि युवक महिला से बातचीत करते हुए विश्वास में लेकर शहर के होटल में ले जाकर चार वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा है और महिला से व्यापार करने के लिए रुपये भी लेता रहा। युवक से उसके संबंध की जानकारी पति को हुई तो उसने संबंध तोड़ दिया। आरोपी युवक पुरानी गाड़ियां खरीद कर उसे महंगे दाम में बेचता था।
विज्ञापन


जब भी युवक को रुपये की जरूरत पड़ती वह होटल में बुलाकर उसके साथ संबंध बनाता और रुपये लेकर चला जाता था।

महिला का आरोप है कि वह एक समूह में काम भी करती है। उसने समूह से लोन निकाल कर व पति से रुपये मंगवा कर आरोपी युवक को देती रही। कुल 18 लाख रुपये हड़पने के बाद वह सात महीने से प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि दो दिन पहले आरोपी अपने दो साथियों विक्की मौर्य और सचिन के साथ आया और उस पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ धमकी देकर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोनों साथियों के खिलाफ दुष्कर्म, जानमाल की धमकी, गबन और जानलेवा हमला करने के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी दीपक यादव को गुलरिहा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें