फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑपरेशन के दौरान गलत नस काटने का आरोप लगा किया हंगामा

सार

चौरीचौरा के डुमरी खुर्द स्थित चंद्रा हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद गलत नस काटने का आरोप लगाते हुए मरीज के परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस और संभ्रात लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। परिजन इलाज में खर्च और कर्ज का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द के चंद्रा हॉस्पिटल का मामला
विज्ञापन

बैकुंठपुर की रहने वाली लक्ष्मीना का तीन माह पहले हुआ था पथरी का ऑपरेशन
पुलिस की मौजूदगी में संभ्रात व्यक्तियों ने मामले को कराया शांत
चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द स्थित चंद्रा हॉस्पिटल के डॉक्टर पर पथरी के ऑपरेशन के दौरान गलत नस काटने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को एक मरीज के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। इसकी सूचना पर तरकुलहा चौकी प्रभारी सौरभ कुमार झा फोर्स के साथ पहुंचे। मौके पर कुछ संभ्रात लोगों ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांत कराया।

क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी राकेश गुप्ता की पत्नी लक्ष्मीना को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी, जिसका ऑपरेशन चौरीचौरा के डुमरी खुर्द स्थित चंद्रा हॉस्पिटल पर करीब तीन माह पहले किया गया था। परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने गलत नस काट दी थी। ऑपरेशन के बाद जब लक्ष्मीना का दर्द और बढ़ गया तो दोबारा अस्पताल आई।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे घरवालों का कहना है कि यहां जब आराम नहीं मिला तो वे लोग लक्ष्मीना को इलाज के लिए लखनऊ ले गए। इलाज में काफी पैसे खर्च हुए और परिवार कर्ज में डूब गया है।
विज्ञापन

वहीं, चंद्रा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. भगवान दास का कहना है कि पीड़ित महिला के घरवालों से कहा गया था कि अगर ऑपरेशन के बाद कोई दिक्कत हो तो सर्जन से संपर्क कर सकती हैं, लेकिन वह हमारे यहां न आकर लखनऊ इलाज कराने चली गई। क्या दिक्कत थी और क्या इलाज हुआ, इसकी जानकारी हमें नहीं थी। कुछ लोग आकर अस्पताल में हंगामा कर रहे थे, जिसकी सूचना मैंने डायल 112 पर दी थी।

वर्जन

चंद्रा हॉस्पिटल पर हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर पीड़ित पक्ष तहरीर देगा तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सौरभ कुमार झा, चौकी प्रभारी, तरकुलहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें