फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट :: प्रदेश के लिए मॉडल बना तकियाघाट नाला और मोती पोखरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तकियाघाट नाले का प्राकृतिक विधि से हो रहा जल शोधन, मोती पोखरे की नैनो बबल तकनीक से हुई है सफाई
विज्ञापन


गोरखपुर। तकियाघाट नाले का प्राकृतिक विधि से शोधन और नैनो बबल तकनीक से मोती पोखरे की सफाई प्रदेश के दूसरे शहरों के लिए मॉडल बन गया है। वाराणसी नगर निगम अब इन दोनों तकनीक को अपनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए जल्द ही वहां की टीम निरीक्षण करने आएगी।
गोरखपुर नगर निगम फाइटोरेमिडीएशन तकनीक राप्ती नदी में गिरने वाले तकियाघाट नाला का जल शोधन कर रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका निरीक्षण कर सराहना की थी। अब इसके अध्ययन और प्रक्रिया का जायजा लेने जल्द वाराणसी नगर निगम की टीम, मुख्य अभियंता मुईनुद्दीन की अगुवाई में आने वाली है। वाराणसी नगर निगम अब इसी मॉडल को अपनी गंगा नदी और जलाशयों के लिए लागू करने की योजना बना रहा है। गंगा नदी में गिरने वाले बड़े नालों और तालाबों के जल शोधन के लिए यह तकनीक काफी प्रभावी साबित हो सकती है, क्योंकि यह बिना किसी हानिकारक रसायनों के प्राकृतिक और वैज्ञानिक विधियों से पानी को शुद्ध करती है।
विज्ञापन


इसके अलावा बशारतपुर के मोती पोखरे को गुजरात की वेलिएंट इंटैक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपनी पेटेंट तकनीक ‘आरईजीएएल’ यानी रेडिकल एन्हांसमेंट यूसिंग गैस असिस्टेड लिक्विड डिस्पर्सन’ से साफ किया। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि वाराणसी की टीम को दोनों स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


सतत विकास का है मॉडल
सीएम योगी ने फाइटोरेमिडिएशन तकनीक के उद्घाटन के दौरान कहा था कि प्राकृतिक विधि से जल शोधन की इस परियोजना में 2 करोड़ 70 लाख रुपये लगे हैं। इससे करोड़ों रुपये की बिजली और मेंटिनेंस खर्च की बचत होगी। इस विधि को और भी अच्छे ढंग से आगे बढ़ा सकते हैं। यह सतत विकास का एक मॉडल है। इसको हर नाले के साथ जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा था कि सभी ड्रेनेज और सीवर से जुड़े हुए जितने भी नाले हैं, उन सबको इसी रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तो एक प्राकृतिक मॉडल के माध्यम से कम खर्चे में बेहतर परिणाम देकर जीवन की सबसे बुनियादी आवश्यकता जल की शुद्धता को बनाए रखने में हम सफल हो पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें