फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा थाना क्षेत्र की घटना, दूसरे युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन

गीडा। नौसड़ पुलिस चौकी के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इससे मौके पर 24 वर्षीय अमन पांडेय की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल खुर्शीद की हालत गंभीर बनी है। उसका बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के बौर व्यास बड़गो निवासी 24 वर्षीय अमन पांडेय गीडा सेक्टर 22 में मैकेनिक का काम करता था। शनिवार को वह बाइक से डेहरी रोहतक निवासी 35 वर्षीय खुर्शीद के साथ गोरखपुर गया था। शनिवार रात 12:30 बजे के करीब बाइक से गीडा आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नौसड़ चौकी के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने रौंद दिया और भाग निकला। अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि खुर्शीद को गंभीर चोट लगी है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें