फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे के जरिए वाहन की तलाश में रामगढ़ताल पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची ऑटो चालक की पत्नी की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात वाहन के बारे में पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन

खोराबार थाना क्षेत्र के साहूकोल उर्फ मिर्जापुर की सुनैना देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति शिवेश्वर निषाद (40) ऑटो चलाकर पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार को प्रतिदिन की तरह ऑटो लेकर निकले थे। रात करीब 1:20 पर उन्हें सुचना मिली की अमर उजाला तिराहा पर एसबीआई मुख्य शाखा के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनके पति के ऑटो में टक्कर मार कर भाग गया। टक्कर में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गंभीर चोट आने की वजह से उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें