फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अनियंत्रित बाइकें भिड़ीं, एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर-बुदहट में पेट्रोल पंप के पास देर रात हादसा, बिना हेलमेट बाइक पर थे तीनों युवक
विज्ञापन


भागवत कथा का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौके पर मौत, घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी
हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के अनंतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के छपिया निवासी शिवम विश्वकर्मा (30) भागवत कथा का कार्ड बांटने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के दरघाट गांव निवासी मुन्ना पासवान (22) और आदित्य पासवान (20) दूसरी बाइक से भीटी रावत की ओर से आ रहे थे। पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि शिवम विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्ना और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर तड़पने लगे। आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरपुर-बुदहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत हॉस्पिटल भिजवाया। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने में जमा कराया। थाना प्रभारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। तीनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें