फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाचा-भतीजे को मैजिक ने मारी ठोकर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। गोरखपुर-महराजगंज सीमा पर बाइक सवार चाचा भतीजे को मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार देर रात भतीजे का मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा क्षेत्र के सोहाहवल निवासी शिवनारायण प्रजापति (30 वर्ष) शुक्रवार शाम गोधवल निवासी चाचा मदन के साथ कुछ काम से भटहट आए थे। बाइक से जाते समय पटेल स्कूल ग्राउंड के पास गोरखपुर-महराजगंज सीमा पर एक तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें चाचा मदन का दाहिना पैर टूट गया, वहीं भतीजा शिवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार रात एक बजे शिवनारायण की मौत हो गई। शिवनारायण के दो बेटे प्रिंस (4 वर्ष), शिवांश (3 वर्ष) हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें