फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिविल सेवा की तैयारी कर रहे दो युवकों की दिल्ली में हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज व दोहरीघाट के आयुष और अनुभव की ट्रक की टक्कर से गई जान
विज्ञापन


बड़हलगंज। कस्बे के कल्याणपुर मोहल्ला निवासी आयुष यादव (23) और मऊ जिले के दोहरीघाट के अनुभव यादव (25) की रविवार सुबह दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हादसा दिल्ली के करोलबाग इलाके में हुआ। जेब में मिले कागजात से उनकी पहचान आयुष यादव, निवासी कल्याणपुर (बड़हलगंज) और अनुभव यादव, निवासी दोहरीघाट (मऊ) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा थे। वह दिल्ली में साथ रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह आठ बजे के करीब दोनों बाइक से जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आयुष अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। अनुभव अपने दो भाइयों में छोटा था। परिवार के लोगों को बताया गया कि ट्रक चालक अभी पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें