फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलघाट थाना क्षेत्र का मामला, 25 जुलाई को दर्ज हुआ था केस
विज्ञापन

बेलघाट। ग्राम कुआं निवासी रजनी जायसवाल पत्नी पप्पू के जेवर चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुरेंद्र निवासी ग्राम औराडांड को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया। उसके पास से चोरी के जेवर बरामद किए गए हैं।
रजनी जायसवाल ने तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि उसने अपने सारे जेवर मां के घर में अजमता चौक कूरीबाजार थाना बेलघाट में रखे थे। माता भानुमति देवी को 20 जुलाई को चोट लग गई थी। इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए थे। 25 जुलाई को घर वापस आए तो बक्से का ताला टूटा हुआ था और सभी जेवरात लापता थे। पुलिस ने रविवार को शंकरपुर चौराहे से आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलघाट थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की नाक की कील, एक जोड़ी चांदी पांवजेब, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी करधनी, एक जोड़ी चांदी का हाथ पलानी, एक चांदी का चाबी का गुच्छा और तीन बिछिया बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें