फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लिफ्ट लगाने के नाम अमेठी के दो युवकों पर ठगी का आरोप, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लिफ्ट लगवाने के नाम पर एडवांस के रूप में एक लाख रुपये लेकर तीन साल से आनाकानी करना अमेठी के दो युवकों को महंगा पड़ गया। पीड़िता ने डीआईजी रेंज को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। कैंट पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और रुपये हड़पने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीआईजी को दिए प्रार्थना पत्र में कैंट इलाके के सिविल लाइंस निवासी पूनम पांडेय ने बताया कि उनका मकान लखनऊ के इंदिरा नगर में भी है। 23 अगस्त 2021 को अमेठी जिले के भौंसिंहपुर संग्रामपुर निवासी अभिषेक विक्रम व चचकापुर कुंडवा निवासी विशाल यादव पुत्र विजय बहादुर यादव ने सनी एलिवेटरर्स के पैड पर मकान में लिफ्ट लगवाने के लिए अपना ऑफर लेटर दिया। 27 सितंबर 2021 को उनके पति कृष्ण हरि मिश्रा ने ऑनलाइन 25 हजार और एक अक्तूबर 2021 को 75 हजार एडवांस के रूप में बैंक में जमा कराया। इसके बाद वह लिफ्ट लगाने में आनाकानी करने लगे। रुपये मांगने पर भी वह नहीं दे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें