फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रात में दुकान खोलकर शराब नहीं देने पर सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शराब की दुकान रात में नहीं खोलने पर मनबढ़ों ने सेल्समैन को मारपीट कर घायल कर दिया। वह रात 11 बजे दुकान बंद कर घर जाने के निकला था। इस दौरान पहुंचे चार युवकों ने दुकान खोलकर शराब देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर वह मारपीट कर उसे घायल कर दिए। कैंट पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


तिवारीपुर इलाके के मंझरिया निवासी संतोष मद्धेशिया रुस्तमपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। वह बुधवार रात करीब 11 बजे दुकान बंदकर घर जाने लगे। इस दौरान चार युवक पहुंचे और शराब देने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर वह मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के जुटने पर वह फरार हो गए। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। कैंट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार अज्ञात मनबढ़ों के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें