फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। परसिया चौराहे पर हुई मार्ग दुर्घटना में घायल दो युवकों की मौत हो गई। दोनों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। इनमें एक घटना 22 नवंबर तो दूसरी 22 दिसंबर को हुई थी। मऊ के संजू और चिलुआताल की शीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालकों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र की भाउरबोझ निवासी संजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 दिसंबर को पति गिरिजा एक ईंट भट्ठे से काम करके आ रहे थे। परसिया चौराहे पर अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
वहीं चिलुआताल क्षेत्र की उतरासोत निवासी शीला देवी ने तहरीर में बताया कि पुत्र जयहिंद गुप्ता 22 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे सिसई स्थित ननिहाल से शादी का कार्ड देकर लौट रहा था। परसिया चौराहे पर पहुंचा ही था कि अनियंत्रित कार चालक ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिसमें वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया। 26 नवंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से वह बदहवास हो गई थी। इसलिए तहरीर देने में देरी हुई।
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें